छत्तीसगढ़बिलासपुर

जीआरपी की सुविधा से बची एक की जान

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  शनिवार तड़के जीआरपी थाने के पास अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। जिसे सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी।उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने इसकी जीआरपी थाने में सूचना दी। इसके बाद जीआरपी के जवान ने शासकीय वाहन में मरीज को रात 2 30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया।

Advertisement


जीआरपी के अनुसार जीआरपी थाना परिसर के सामने शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे करीब एक युवक को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। वह बेचैन होके छटपटा रहा था ,जिसकी सूचना पार्किंग के कर्मचारियों ने जीआरपी को दी सूचना मिलते ही जीआरपी का जवान राजा दुबे और उसके सहयोगी मौके पर पहुंचे।

Advertisement
Advertisement

तब उन्होंने देखा तो युवक की स्थिति काफी खराब थी जिसके बाद उन्होंने 108 को फोन किया लेकिन एंबुलेंस की मदद देर रात होने के कारण नहीं मिल पाई। तत्काल जीआरपी के आरक्षके राजा दुबे ने  सरकारी वाहन में युवक को बैठाया और उसे उपचार लिए सिम्स में भर्ती कराया जहां उसका उपचार अभी जारी है।

Advertisement

वही अभी युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है युवक बंगाल का रहने वाला है जिसका नाम चांद सेठ है वह मोडे गांव से अपने परिवार जनों के साथ बिलासपुर पहुंचा था इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button