अम्बिकापुर

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के लखनपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत


(मुन्ना पांडेय) : लखनपुर+(सरगुजा) – भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर के सरगुजा जिले के ब्लाक लखनपुर में दिन शुक्रवार को प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल लखनपुर मंडल कुन्नी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओ ने तहेदिल से स्वागत किया । भाजपा के दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एकजुट होकर बिलासपुर अम्बिकापुर मुख्य मार्ग लखनपुर में स्थित सुभाष अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास स्थान में ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी एवं जोरदार नारेबाजी करते हुए ।

Advertisement

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का इस्तकबाल पुष्पाहार पहना कर किया । इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह मेजर, अनुराग सिंह देव जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू सतनारायण साहू समीम खान हाशिम खान महमूद खान नसरत अली घरभरन राजवाड़े मनीषा सिंह मुकेश ठाकुर सचिन बारी हर्षवर्धन पांडे कुन्नी मंडल अध्यक्ष श्री यादव जी सहित तमाम वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button