अम्बिकापुर

नगर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा रैली….


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) राष्ट्रीय कांग्रेस के मंशानुरूपछत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव के निर्देशन पर सरगुजा जिले के लखनपुर में 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा रैली निकाली गई रैली में विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा रैली का शुभारंभ प्राचीन देवतालाब से होकर नगर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए सामुदायिक भवन पहुंच सभा में तब्दील हो गई। राष्ट्रीय कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा रैली को लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डो में लोगों का जनसमर्थन मिला।

Advertisement

भारत जोड़ो यात्रा रैली में लोगों की जबरदस्त भीड़ देखी गईं बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। लखनपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया तथा प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष रमेश जायसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता अखंडता तथा बापू के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं उनकी सरकार की नीतियां भारत को तोड़ने का काम कर रही है। भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। इसलिए कांग्रेसी यह यात्रा कर रही है। इस यात्रा में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे, शैलेंद्र गुप्ता, एल्डरमैन शराफत अली, इरशाद खान, महिला कांग्रेस से संजीदा खानम, सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button