छत्तीसगढ़बिलासपुर

जिले में सद्भावना दौड़ का हुआ आयोजन,उत्साह से सभी ने लगाई दौड़

(शशि कोन्हेर ) : बिलासपुर  : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज जिले में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश देते हुए अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने बारिश की परवाह न करते हुए दौड़ लगाई। जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का अयोजन किया गया।

Advertisement


जिले के नेहरू चौक से दौड़ की शुरुवात हुई और लालबहादुर शास्त्री स्कूल में दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर एडीएम श्री आर ए कुरुवंशी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सहायक संचालक सुश्री सुधा कुमार, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button