बिलासपुर

अरपा नदी में आई बाढ़ दयालबंद रपटा के ऊपर से बह रहा पानी, विधायक ने किया अवलोकन….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। 3 दिनों से बिलासपुर और उपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण हमेशा सूखी रहने वाली अरपा नदी में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं। बिलासपुर में अरपा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण उसके किनारे और निचले क्षेत्रों की रिहायशी बस्तियों तथा शहर के कुछ इलाकों में जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। ‌ इससे निपटने के लिए प्रशासन चौकस हो गया है।

Advertisement

बिलासपुर शहर के विधायक श्री शैलेश पांडे ने भी लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण अरपा नदी के बढ़ते जलस्तर और शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को हो रही परेशानियों का आज रविवार को अवलोकन किया। श्री पांडे पानी भरने से परेशान लोगों का हाल-चाल जानने खुद उनके पास पहुंचे। और प्रशासन को बाढ पीडितों की मदद का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button