देश

गांधी और शास्त्री की जयंती : राजघाट-विजयघाट पहुंचे पीएम मोदी, सिर झुका किया प्रणाम, बोले- बापू के आदर्शों पर खरे उतरें

(शशि कोन्हेर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। बापू की 153वीं जयंती पर वह देश की राजधानी दिल्ली में बने राजघाट पहुंचे।

Advertisement


वहां सभी को नमस्कार करते हुए पीएम ने एंट्री ली और फिर गांधी के समाधि स्थल के पास जाकर सिर झुका नमन किया। उन्होंने इसके बाद समाधि पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और फिर ‘परिक्रमा’ की। पीएम जब राजघाट पहुंचे थे, तो वहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी पीछे थे।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली में यमुना के पश्चिमी किनारे पर बापू की समाधि है। काले संगमरमर से बनी इस समाधि पर उनके अंतिम शब्द ‘हे राम’ लिखा है। वैसे, राजघाट मौजूदा समय में एक बेहतरीन और खूबसूरत उद्यान का स्वरूप ले चुका है।

Advertisement

यहां सुंदर फव्वारे और अनेक किस्म के पेड़ हैं। पास ही शांति वन में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की समाधि भी है। भारत आने वाले विदेशी उच्चाधिकारी गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जरूर आते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button