देश

हाईवे पर पंचर टायर बदल रहे पिकअप को, ट्रक ने मारी टक्कर…5 की मौत..10 घायल

(शशि कोन्हेर) : कानपुर – चकेरी के अहिरवा हाईवे पर अज्ञात ट्रक ने हाईवे किनारे खड़े पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पिकअप में सवार 15 लोग घायल हो गए। जो बच्चे का मुंडन कराने कानपुर से विंध्याचल जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। 10 घायलों को एलएलआर अस्पताल हैलट रेफर कर दिया गया।

Advertisement

नौबस्ता के उस्मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील पासवान लोहे के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रेनू और बेटी सोना 2 वर्षीय बेटी त्रिशा और बेटा प्रिंस है। स्वजन ने बताया कि वह अपनी बेटी त्रिशा का मुंडन कराने के लिए शनिवार देर रात पिकअप से विंध्याचल जाने के लिए निकले थे।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान चकेरी के काशीराम कॉलोनी में रहने वाले उनकी ससुराल के लोग भी पिकअप में मौजूद थे। रास्ते में अहिरवा हाईवे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। इस दौरान ढकना पुरवा निवासी पिकअप चालक 20 वर्षीय सूरज ने पिकअप को किनारे खड़ा किया।

Advertisement

इसके बाद ड्राइवर पिकअप का पहिया बदल रहा था। पहिया ठीक होने के बाद जैसे ही सभी पिकअप में बैठने लगे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे के दौरान पिकअप मैं बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कांशी राम ट्रामा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टर ने सुनील पासवान,उनकी मां 60 वर्षीय रामा देवी, बहन 40 वर्षीय की गुड़िया, साली 17 वर्षीय कसक और ड्राइवर 20 वर्षीय सूरज को मृत घोषित कर दििया। जबकि उनका साला आकाश, बेटा प्रिंस, बेटी त्रिशा, पत्नी रेनू, भांजा प्रथम, सास रानी, मौसी रीता, रेखा, प्रिया, कुटपुट को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button