बिलासपुर

बिलासपुर शहर और जिले में आज से, कांग्रेस का शुरू होगा सदस्यता अभियान, बिलासपुर में अब से कुछ देर बाद तोरवा स्कूल से, वहीं मस्तूरी ब्लॉक के कनेरी गोंदरा से दोपहर 3 बजे शुरू होगा सदस्यता अभियान

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय, और ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ( ग्रामीण) और जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा 01 नवम्बर से कांग्रेस की सदस्यता का शुभारंभ किया जा रहा है।जो 31 मार्च 2022 तक चलेगा।

Advertisement
Advertisement


ज़िला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि 01 नवम्बर को अब से कुछ देर बाद ,शिवमंदिर ,
तोरवा स्कूल के पास शुभारम्भ किया जाएगा ।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 1 नवम्बर को दोपहर 3 बजे मस्तूरी विधान सभा क्षेत्र के सीपत ब्लाक के ग्राम कनेरी गोंदरा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

Advertisement


उक्त कार्यक्रमो में महापौर ,संसदीय सचिव ,विधायक ,आयोग मण्डल, बोर्ड के अध्यक्षगण, प्रदेश पदाधिकारी ,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक , ज़िला कांग्रेस ,शहर कांग्रेस ,सभी ब्लाक कार्यकारिणी ,महिला कांग्रेस ,सेवादल,युवा कांग्रेस ,पार्षदगण,एमआईसी सदस्य,एल्डरमैन, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई , सभी मोर्चा,विभाग,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button