रायपुर

पंचायत कर्मी ने अपने ही घर में खेला खूनी खेल.. दो बच्चों की हथौड़ा मार कर हत्या के बाद, खुद भी कर ली आत्महत्या, पत्नी भी गंभीर

रायपुर – राज्योत्सव के दिन राजधानी से एक बड़ी घटना की खबर है। पंचायत विभाग के कर्मचारी ने अपने दो बच्चों को मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी है, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इधर वारदात के बाद कर्मचारी ने खुद भी आत्महत्या कर ली है।

Advertisement

घटना नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर-27 की बताई जा रही है। मृतक आरोपी का नाम झंकार भास्कर बताया जा रहा, जो पंचायत विभाग का कर्मचारी है। देर रात झंकार भास्कर का पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने ये खूनी खेल खेला। झंकार ने अपने 7 साल के बेटे और 3 साल की बेटी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी, जबकि पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया गया। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद झंकार ने छत से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गयी।

Advertisement
Advertisement

पूरी घटना रात करीब 2 से ढाई बजे की बताई जा रही है। पुलिस जब झंकार भास्कर की आत्महत्या की खबर के बाद देर रात 3 बजे मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दाखिल होने पर पूरी घटना की जानकारी हुई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक देर रात ढाई बजे विवाद के बाद झंकार ने हथौड़ी से अपने दोनों बच्चों की हत्या की और पत्नी को भी मारने की कोशिश की। मृतको में खुदकुशी करने वाले आरोपी झंकार भास्कर की उम्र 32 साल, बेटी परी भास्कर की उम्र 7 साल और बेटा अंशु की उम्र 3 साल बताई जा रही है। इस पूरी वारदात के बाद सनकी झंकार भास्कर ने घर की कुंडी बाहर से लगाकर छत पर गया और नीचे छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस को जब आत्महत्या की सूचना मिली तो, मौके पर पहुंची और घर मे दाखिल होने पर इस हत्याकांड की जानकारी हुई।

Advertisement

घटना को लेकर TI कृष्ण चंद्र सिदार ने कहा है कि

“सुसाइड की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, तो घर के अंदर दो बच्चों का शव मिला, वही पत्नी की हालत गंभीर थी, जिसे मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच कर रही है”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button