• lokswarad_9
  • Dr CV Raman Portal Header Ad
  • lokswarad_1
  • javascript slider
  • lokswarad_4
देश

पूर्व स्वास्थय मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली :  पूर्व स्वास्थय मंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य बिगडऩे की शिकायत के बाद उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें यहां से उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

Advertisement

जैन चक्कर आने के कारण वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े थे। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जैन को पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आप नेता 31 मई 2022 से जेल में है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन इस वक्त तिहाड़ की जेल नंबर 7 में हैं। गुरुवार सुबह छह बजे मेडिकल जांच कक्ष के बाथरूम में उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया था। तिहाड़ के डॉक्टर ने उनकी जांच की। जैन ने अपनी पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button