देश

निकला अयोध्या के भगवान श्री राम मंदिर का शुभ मुहूर्त-24 जनवरी 2024-इसी दिन गर्भ गृह में विराजमान होंगे राम लला

(शशि कोन्हेर) : अयोध्या – रामनगरी अयोध्या में इन दिनों भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य काफी गति पकड़ा चुका है। श्रीराम तीर्थ क्षेत्र की देखरेख में बन रहे मंदिर में गर्भ गृह लाल पत्थर से बन रहा है और इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने पर रामलला शुभ मुहूर्त 24 जनवरी, 2024 को इसमें विराजमान होंगे।

Advertisement

श्रीराम लला जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज ने बताया कि भगवान श्रीराम के मंदिर की प्रगति का कार्य 2023 में पूरा हो जाएगा। इस भव्य मंदिर का गर्भगृह लाल पत्थर से बन रहा है। इसी में शुभ मुहूर्त जनवरी 24, 2024 को श्रीराम लला को विराजमान किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

अयोध्या में श्रीराम लला के भव्य मंदिर में गर्भगृह का निर्माण कार्य एक जून से प्रारंभ होगा। एक जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गर्भगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले उन्होंने 25 मार्च 2020 को श्रीराम लला को टेंट के मंदिर से निकालकर मानस मंदिर में भी स्थापित किया था।

Advertisement

अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर के गर्भगृह निर्माण कार्य को लेकर मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय पूजन कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय पूजन में यजमान बने हैं। पांच दिवसीय विशेष पूजन में देश के चुनिंदा 40 विद्वान सर्वदेव अनुष्ठान का संचालन कराएंगे। अनुष्ठान में सभी देवी- देवताओं को प्रसन्न करने के लिए विधिपूर्वक पूजन अर्चन किया जा रहा है। इस विशेष अनुष्ठान के तहत रुद्री, दुर्गा सप्तशती, विष्णु सहस्रनाम, चतुर्वेद का नियमित दो सत्रों में सुबह आठ से 11 व दोपहर तीन से 6.15 बजे तक पाठ हो रहा है। इसे संपन्न कराने के लिए राजस्थान से पंडित हितेश अवस्थी, सिद्धार्थनगर के उमेश ओझा, बंगाल के लीलाराम गौतम, दिल्ली के पवन शुक्ला, वाराणसी के रामजी मिश्रा तथा अयोध्या के दुर्गाप्रसाद, शिवशंकर वैदिक, रघुनाथदास शास्त्री, प्रमोद शास्त्री सहित 40 विद्वान मौजूद है। पांच जून को अनुष्ठान का समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी शामिल होंगे।

Advertisement

श्रीराम लला मंदिर के गर्भ गृह के भूमि पूजन पर गर्भ गृह को फूल बंगले से सज्जित किया जाएगा। यहां पर तो एक जून को होने वाले भूमि पूजन को लेकर साज-सज्जा की व्यापक तैयारी की गई है। साज-सज्जा की तैयारी उन्हीं आशीष मिश्र को सौंपी गई है, जिन्होंने राममंदिर के भूमि पूजन में साज-सज्जा की थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button