बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और सांसद गुहाराम अजगले 21 दिसंबर से बिलासपुर प्रवास पर, भाजपा कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, सांसद गुहाराम अजगले, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद लखनलाल साहू 21 दिसम्बर से बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

Advertisement
Advertisement


उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि इस दौरान सभी वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभा में जनसभा में शामिल होंगे एवं हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेकर विधानसभा स्तरीय चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं विचार परिवार के पुराने कार्यकर्ताओं तथा अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारी हेतु जिला भाजपा कोरग्रुप की बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में की गई।

Advertisement


कोरग्रुप की बैठक में विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, मोहित जायसवाल उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button