बिलासपुर

देखें VIDEO- छत्तीसगढ़ की तीन शख्सीयतों को पद्मश्री सम्मान मिलना हमारे लिए गौरव की बात

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने अपने अपने क्षेत्र में समर्पित भाव से काम करने वाली प्रदेश की 3 हस्तियों का पद्मश्री सम्मान के लिए चयन करने को छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात कही है। श्री अरुण साव ने कहां की हमारे लिए यह गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन स्थानीय हस्तियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान देने का निर्णय लिया है। इन तीनों ही व्यक्तियों, शख्सियतों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने की पहल से हम सब गौरवान्वित हुए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जेल में निरुद्ध कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें कांस्य से कला सिखाने वाले कलाकार अजय मंडावी, और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले डोमार सिंह डूमर और पंडवानी की विधा में सिद्धहस्त कलाकार मानी जाने वाली उषा बारले का पद्मश्री सम्मान के लिए चयन गौरव की बात है। प्रदेशवासियों को इसके लिए अनंत बधाइयां।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button