बिलासपुर

BREAKING : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से सीधे पहुंचे अपोलो अस्पताल..जाना राहुल का हाल-चाल

(शशि कोन्हेर के साथ नीरज शर्मा ) : बिलासपुर – प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 दिनों से देश की राजधानी में रहते हुए भी जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पिहरीद गांव में बोर में फंसी राहुल साहू के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे थे।

Advertisement

मंगलवार की रात राहुल के सकुशल बोर से निकाले जाने के बाद से पूरे प्रदेश की तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी खासी प्रसन्नता जाहिर कर रहे है। आज बुधवार को दोपहर बाद 4 बजे के आसपास दिल्ली से वे सीधे बिलासपुर आये।

Advertisement
Advertisement

और यहां पहुंचते ही अपोलो अस्पताल में जाकर वहां भर्ती राहुल साहू का हाल-चाल जाना। साथ ही उसके स्वास्थ्य को लेकर अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और प्रबंधन से बात की। इस दौरान उनके साथ महापौर रामशरण यादव, पर्यटन निगम के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पांडे समेत कांग्रेस के अनेक नेता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button