बिलासपुर

वनकर्मियों की हड़ताल को मिला रेंजर्स एसोशिएशन का समर्थन…..

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – वनकर्मियों की हड़ताल को अब रेंजर्स एसोशिएशन का समर्थन मिल गया है। एक से 4 अप्रैल तक रेंजर्स काली पट्टी लगाकर हड़ताल का समर्थन करेंगे, वही 4 के बाद वह भी वनकर्मियों के साथ धरना स्थल पर बैठ कर आवाज बुलंद करेंगे।

Advertisement
Advertisement

गर्मी की शुरुआत में ही एक ओर जहां जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई है वहीं वन कर्मी अपने 12 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से वनों को बड़ी क्षति हो सकती है। वन कर्मियों की अनिश्चितकालीन आंदोलन का शुक्रवार को 12 दिन रहा, उनके हड़ताल पर चले जाने से समस्त विभागीय और विकास मूलक कार्यो के साथ ही वन सुरक्षा का कार्य प्रभावित हो रहा है। वन कर्मचारी संघ के द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के 12 वें दिन छत्तीसगढ़ रेंजर्स एसोसिएशन ने आंदोलन को समर्थन दिया। बिलासपुर वन विभाग के सामने धरने में बैठे कर्मचारियों के समर्थन में रेंजर्स एसोसिएशन के सदस्य धरना स्थल में काली पट्टी लगाकर पहुंचे। वही वनकर्मियों की मांगों को उन्होंने जायज बताया।

Advertisement

रेंजर्स एसोसिएशन द्वारा हड़ताल को समर्थन देने के बाद वन कर्मियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं वहीं जब तक कि उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक इसी तरह अनिश्चितकालीन धरना करने की बात कह रहे हैं यही नहीं अब रेंजर एसोसिएशन के समर्थन के बाद प्रशासन और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच आर-पार की लड़ाई भी शुरू हो गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button