बिलासपुर

सिविल लाइन थाना प्रभारी की सक्रियता से पकड़े गए नशे के आरोपी, 3 किलो गांजा और 1000 हजार से अधिक नशीली टैबलेट जप्त….

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों मे 3 किलो गांजा और नशीली टेबलेट जप्त किया है, दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नशे का गढ़ कहे जाने वाले मिनी बस्ती से तीन किलो गांजा लेकर उसे बिक्री के लिए जा रहे युवक को सिविल लाइन पुलिस ने मगरपारा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी लखन कुर्रे गांजा बेचने ग्राहक की तलाश मे निकला था। थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता को जैसे ही सुचना लगी उन्होंने अपनी टीम को एक्टिव किया और आरोपी को गांजे सहित धरदबोचा।

इसी तरह एक अन्य मामले मे रतनपुर निवासी आकाश राव से 1000 हजार नग नशीली टेबलेट और प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप जप्त किया गया है। आरोपी ने महाराणा प्रताप चौक के पास पुलिस की निगाहो से बचने सीमेंट की बोरी मे प्रतिबंधित नशे का सामान छुपा रखा था।

सिविल लाइन पुलिस ने दोनों ही मामलों मे आरोपियों के खिलाफ 21,22 NDPS एक्ट का मामला दर्ज कर कार्यवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button