छत्तीसगढ़बिलासपुर

हसदेव बचाने उमड़ा शहर,मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन..

(नीरज शर्मा के साथ जयेन्द्र गोले):हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने पूरा शहर उमड़ पड़ा है।ये आंदोलन महज एक व्यक्ति विशेष को लाभ देने के खिलाफ है।लगातार कोंहेर गार्डन में धरना देने के बाद मंगलवार को विभिन्न संगठनों के साथ शहर वासियों ने देवकीनंदन चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए हसदेव में परसा कोल ब्लॉक का जमकर विरोध किया।

Advertisement

केंद्र सरकार द्वारा आबंटन के बाद हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने शहर सहित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस आंदोलन को समर्थन मिला है।गौरतलब है कि कोल ब्लॉक के लिए लगातार जंगल के पेड़ों की कटाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जिसके चलते आने वाले समय मे पानी का संकट भी बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में पैदा हो सकता है।आंदोलनकारियों ने कहा कि जल जंग जमीन की बात करने वाली भाजपा की केंद्र सरकार जमीन तो बचा नही पा रही और ना ही जंगलों को सुरक्षित रख पा रही है।

Advertisement

बड़ी संख्या में पहुंचे आंदोलनकारियों ने हसदेव बचाव संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगो को भी इस मुहिम से जोड़ लिया है।अब देखना होगा कि यह आंदोलन और जनता की मेहनत कितना रंग लाती है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button