छत्तीसगढ़बिलासपुर

चैन लूटकर फरार हुए आरोपी चढ़े बिलासपुर पुलिस के हत्थे…..

(शशि कोन्हेर के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर – बिलासपुर में सोमवार को सड़क किनारे अपनी बच्ची के साथ मौजूद महिला के गले से चेन लूटकर भागे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के गोंदिया की रहने वाली महिला नम्रता पाठक शादी समारोह में शामिल होने बिलासपुर आई थी। बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गीता पैलेस के बाहर बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन कर फरार हो गए थे।

दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा ढक रखा था। यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके सहारे पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है।

आरोपियों के नाम –

मानिक उर्फ संजय मानिकपुरी पिता धनेश्वर मानिकपुरी जिला सरगुजा छ.ग.

सन्नी चकवर्ती पिता पियूष चकवर्ती उम्र 31 उम्र 35 साल साकिन सीतापुर माली पारा थाना सीतापुर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button