बिलासपुर
केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री अश्विनी चौबे ने महामाया के दरबार में की, पूजा अर्चना, लिया मां आशीर्वाद…..
(विजय दानिकर) : बिलासपुर – नवरात्रि के तीसरे दिन रतनपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर में मां का आशीर्वाद लेने के लिए खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। अश्विनी चौबे ने माँ महामाया देवी की विशेष पूजा में भाग लिया।और भारत के उज्जवल भविष्य की कामना की इसके बाद चौबे जी का मा महामाया मंदिर के कार्यालय में माता की चुनरी एवं माता जी का तैल चित्र पूजप्रभारी पंडित सतीश शर्मा के द्वारा भेंट किया गया।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष रौशन सिंह, कन्हैया यादव, ज्ञानेंद्र कश्यप, पवन पाठक, हर्ष पटेल, दिपेश जलकारे, कुनाल सारथी सहित मण्डल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisement