देश

चुनावों में हार के डर से, तीनों कृषि कानून, वापस लेने पर मजबूर हुई सरकार : प्रियंका गांधी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी में तीन खुशी कानूनों को वापस लेने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर कहा कि.. चुनाव में हार दिखने लगी तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी” उन्होंने कहा 600 से अधिक किसानों की शहादत और 350 से अधिक दिन का संघर्ष.. मोदी जी आप के मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला.. आपको कोई परवाह नहीं थी.. आप की पार्टी ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे और उपद्रवी बताया..आपने खुद उन्हें आंदोलन जीवी बताया और उन पर लाठियां बरसाई। उन्हें गिरफ्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी है तो, आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी कि यह देश किसानों ने बनाया है। यह देश किसानों का है। किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button