छत्तीसगढ़रायपुर

टोकन के लिए किसान परेशान, सरकार की नीयत ठीक नहीं- भाजपा…

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कोरिया और मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, बैकुंठपुर जिले में टोकन तुंहर द्वार एप नहीं खुलने से किसानों को ऑफ लाइन टोकन के लिए  चक्कर लगाने पर  मजबूर होने के कारण एक फीसदी किसानों की भी धान खरीदी न होने पर नाराजगी जाहिर की। 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा ही नहीं थी कि एक नवंबर से धान खरीदी करे। जबकि सारा व्यय केंद्र सरकार करती है। भाजपा के दबाव में राज्य सरकार ने 1 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान तो कर दिया। लेकिन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा अक्टूबर माह से ही लगातार चेतावनी देती आ रही है कि एक नवंबर से धान खरीदी की ठोस व्यवस्था की जाए। बारदाने के लिए भी भाजपा हर साल कई माह पहले से कहती रही है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीयत की खोट सामने आ जाती है। इस बार भी यही स्थिति है। पूरे प्रदेश में किसान परेशान हैं।

Advertisement

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि जिन समितियों में 35 हजार किसानों की धान खरीदी होना है, वहां पखवाड़े भर में मात्र 300 किसानों से धान खरीदी होना यही साबित कर रहा है कि सरकार की मंशा ठीक नही।

Advertisement


    किसान जब टोकन लेने जाते हैं तो कहा जाता है कि ऑनलाइन टोकन ले लें, जब एप से टोकन के लिए किसान प्रयास करते हैं तो एप खुलता ही नही। कुल मिलाकर कांग्रेस की सरकार में किसानों के किस्मत में भटकना ही लिखा है।
   किसान नेता संदीप शर्मा ने ऐसी किसान विरोधी सरकार को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का आव्हान राज्य के किसानों से किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button