छत्तीसगढ़

रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी.. चाकू से गोदकर रिश्तेदार को मार डाला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर विधानसभा क्षेत्र के दोदेखुर्द गांव में पारिवारिक विवाद में शख्स ने अपने ही रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की पत्नी का रिश्तेदार है। कुछ महीनों से वो साथ रह रहा था।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के मुताबिक गांव दोदेखुर्द निवासी रंजीता पाल अपने पति अंजित पाल के साथ रहती है। यहीं पर महिला का रिश्तेदार विक्की कुर्रे भी पिछले कुछ माह से रह रहा था। शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर अंजित पाल और विक्की कुर्रे का विवाद हो गया।

Advertisement

विवाद इतना बढ़ गया कि अंजीत ने चाकू से विक्की पर कई वार कर दिए। घटना के बाद विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी अंजीत पाल को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन विवाद किस बात को लेकर था जिससे अंजीत ने विक्की की हत्या कर दी ये पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

प्रदेश में चाकूबाजी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं

रायपुर में 5 दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह कुछ बदमाशों ने युवक का रास्ता रोका और चाकू से कई वार करते हुए उसकी जान ले ली थी। बदमाशों ने युवक के गले पर तब तक हमला करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पूरी घटना गुढ़ियारी के नया तालाब इलाके में हुई थी।

मृतक युवक का नाम मोहन साहू था। 32 साल का मोहन साहू नया तालाब के पास ही अपने परिवार के साथ रहता था घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम एक्टिव हुई, और इस मामले में शामिल तीन हत्यारों को फौरन गिरफ्तार कर लिया है।

2 महीने पहले हुआ था झगड़ा

पुलिस को पता चला कि, मोहन का गुढ़ियारी इलाके में रहने वाले कुछ बदमाशों के साथ 2 महीने पहले झगड़ा हुआ था। अनिल महतो नाम के युवक के साथ मोहन का झगड़ा हुआ था। पुलिस ने फौरन अनिल को पकड़ लिया। पूछताछ में अनिल ने बताया कि मोहन ने उसे दोस्तों के सामने बेइज्जत किया था। उसने उसी दिन उसे जान से मार देने की प्लानिंग कर डाली।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button