अम्बिकापुर

राहुल गांधी के समर्थन में सरगुजा में धरना प्रदर्शन….

Advertisement

सरगुजा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। सरगुजा कांग्रेस ने राहुल गांधी के पक्ष में तथा केंद्र सरकार के तानाशाही नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि – जननायक श्री राहुल गाँधी जी के समर्थन में आज अम्बिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया गया। जहाँ प्रदेश के रसोइया संघ और असंगठित कर्मकार संघ के साथ इस आयोजन में शामिल होकर श्री राहुल जी के समर्थन में आवाज़ बुलंद की। श्री राहुल गांधी जी जनता के अधिकारों, देश के संविधान, लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता के लिए लड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

इसलिए जनविरोधी शक्तियाँ उनके खिलाफ हर अस्त्र अपना रही है। यह लड़ाई सिर्फ पूरे देश की है जिसे कांग्रेस अंतिम सांस तक लड़ेगी। सत्यमेव जयते

Advertisement

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रदेश के रसोइया संघ और असंगठित कर्मकार संघ के लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button