अम्बिकापुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर, भाजपाइयों ने किया भव्य स्वागत….


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर (सरगुजा) – भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का 6 नवंबर दिन रविवार की दोपहर सरगुजा जिले के नगर लखनपुर पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बाकायदा आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अगुवानी ग्राम नवापारा चौक में सरगुजा के भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, सरगुजा प्रभारी ज्योति नंद दुबे, भारत सिंह सिसोदिया , पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, सरगुजा पूर्व सांसद कमलभान सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सहित तमाम बड़े बड़े नेताओं द्वारा किया गया।

Advertisement

स्वागत के लिए नवापारा पहुंचे सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान मांदर की थाप पर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू थिरकते दिखे। स्वागत में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वागत बाइक रैली नवापारा से निकाला लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के निवास पर स्वागत बाइक रैली सभा में तब्दील हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, राजेश अग्रवाल रामनारायण दुबे पार्षदों सहित साहू समाज के वरिष्ठ जनों के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बाद इसके भाजपा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तो वही अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार आडे हाथों लेते हुए जमकर बरसे और कहा कि यह छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा आवंदे आवंदे दिल्ली पहुंचावनदे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि चुनौती तो है लेकिन उसका सामना करेंगे कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं उन्होंने कहा 2023 में छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलाएंगे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के निवास पर भोजन पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के वार्ड क्रमांक ०९ माता कर्मा चौक पहुंच माता कर्मा के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया इसके पश्चात अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान अंबिकापुर पार्षद आलोक दुबे, प्रबोध मिंज, गोपाल सिन्हा , विजय अग्रवाल, हरविंद अग्रवाल,मंडल महामंत्री सतनारायण साहू, सुरेंद्र साहू, ज्वाहिर साहू, पार्षद पवन , पार्षद मालती कश्यप, पार्षद उर्मिला खलखो, कन्हैया साहू, मुनेश्वर राजवाड़े ,कमेंद्र राजवाड़े, दिनेश बारी, महेश्वर राजवाड़े, हर्षवर्धन पांडे, कपिल राजवाड़े, कामेश्वर रजवाड़े, महमूद खान, नसरत अली, मुकेश ठाकुर, अभिमन्यु सिंह,बंटी बारी, विनेश राम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button