छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता आंदोलन के 75  वीं वर्षगांठ पर निकाली गई  कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा

(मुन्ना पाण्डेय ) : लखनपुर  : ( सरगुजा)  स्वतंत्रता आंदोलन के 75 वीं वर्षगांठ पर  कांग्रेस की गौरव यात्रा राज्य शासन के मंशानुरूप स्वास्थ्य मंत्री माननीय टी० एस० सिंह देव तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव के दिशानिर्देश पर अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक लखनपुर में १२ अगस्त दिन शुक्रवार को नगर  के प्राचीन स्वयं -भू- शिवमन्दिर प्रांगण एवं जामा मस्जिद  परिसर से विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता जंप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह पैकरा उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ब्लाक युवा अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव के नेतृत्व में  बाकायदा डी जे साउण्ड सिस्टम में राष्ट्रीय गान के साथ आजादी गौरव यात्रा निकाली गई।

Advertisement

तिरंगा काफिला बिलासपुर मुख्य मार्ग से  ग्राम पंचायत कुंवरपुर, अधला ,उमरौली, तराजू होते हुए ग्राम पंचायत लटोरी में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम में  वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र पांडे ,रमेश जायसवाल शैलेंद्र गुप्ता, शराफत अली सत्येंद्र राय, मुन्ना पांडे  मोहम्मद इरशाद खान , महेश नायर अमित बारी, राम सुजान, गप्पू खान अजर चौधरी, रमजान खान सुशील गुप्ता मुकेश सिंह  फिरोज खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्रवासी आजादी गौरव यात्रा में शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button