छत्तीसगढ़बिलासपुर

तिरंगा बांटने निकले महापौर रामशरण  यादव

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर:  नगर निगम के द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान में अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई जा रही है। निगम की ओर से शहर के लोगों को खुले हाथों  से तिरंगा झंडा दिया जा रहा है।

Advertisement

निगम कार्यालय में तिरंगा लेने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं तक पहुंच रही हैं। निगम के सभी जोन कार्यालय में आधार कार्ड की एंट्री के बाद लोगों को राष्ट्रीय ध्वज दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इसी क्रम में नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव भी आज शहर में तिरंगा झंडा वितरण करने के लिए निकले। श्री यादव जिला न्यायालय परिसर में जाकर अधिवक्ताओं से मिले। तथा सभी को तिरंगा वितरित किया। श्री यादव इस दौरान बार रूम में भी गए और वहां मौजूद अधिवक्ताओं से मिलकर उन्हें भी तिरंगा प्रदान किया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button