देश

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब नया अभियान शुरू करेगी कांग्रेस…..जानें 2023 में क्या है प्रियंका गांधी का प्लान

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके अलावा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी।

Advertisement

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, ‘आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ”दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।”

Advertisement

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में दो महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब शुरू की जाएगी, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ समाप्त होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button