देश

मां ने निर्ममता से की बेटे की हत्या, घर में ही कर दिया दफन….. तीन दिन बाद पुलिस ने कब्र से निकाला शव

(शशि कोन्हेर) : औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मायाबिगहा गांव में मां ने 14 वर्षीय बेटे मारुतिनंदन कुमार की हत्या कर शव को अर्द्धनिर्मित घर की चारदीवारी में दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। मां ने इस वारदात को तीन दिन पहले अंजाम दिया है। घटना की सूचना रविवार को जब पुलिस को मिली तो सनसनी फैल गई। पटना से पूरे मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस की सुरक्षा में दफनाए गए शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। शव से बदबू निकलने के कारण निकालने में परेशानी हुई।

Advertisement

एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मां कंचन देवी ने ही अपने बेटे की हत्या कर शव को दफना दिया है। घटना तीन दिन पहले की है। पटना से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला के पति की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। बताया जाता है कि महिला का घर शिवगंज में है। शिवगंज से कुछ दूर घटनास्थल है, जहां महिला का अर्द्धनिर्मित मकान है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति विनय सिंह की मौत वर्ष 2018 में बीमारी से हो गई थी। एक बेटी की तीन माह पहले संदेहास्पद मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार महिला शव को दफनाने के लिए मजदूरों को बुलाकर शौचालय की टंकी निर्माण के नाम पर गड्ढे को खुदवाया। जब करीब चार से पांच फिट गड्डा खोदा गया तो महिला ने मजदूरों को और गहरा खोदने से मना कर दिया। मजदूरी देकर मजदूरों को छोड़ दिया। मजदूरों के हटने के बाद महिला ने शव को उसी गड्ढे में दफनाकर ऊपर से मिट्टी भर दिया। महिला का एक और पुत्र है जो दिव्यांग है। वह अपने दादा-दादी के पास अलग रहता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button