देश

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका….

Advertisement

Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़ने के बाद अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गांधीनगर में बीजेपी के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने अर्जुन मोढवाडिया को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मोढवाडिया के साथ अमरेली जिले के राजुला से विधायक रहे पूर्व कांग्रेस नेता अंबरीश डेर भी बीजेपी में शामिल हुए।

Advertisement



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पोरबंदर से विधायक मोढवाडिया ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने पुष्टि की कि चौधरी ने मोढवाडिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है।

Advertisement

गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक, मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ सात मार्च को गुजरात में प्रवेश करेगी, जिससे कुछ दिन पहले मोढवाडिया ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button