छत्तीसगढ़

आने वाले चुनाव में “15 साल बनाम 5 साल” को लेकर जनता के बीच जायेंगी कांग्रेस – मोहन मरकाम

(शशि कोन्हेर) : रायपुर:  राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार 15 साल भाजपा की सरकार रही है,उन्होंने क्या किया है? हमारी सरकार और सरकार के मुखिया ने क्या किया हैं,  वह जनता के सामने है। हमारी सरकार ने चार साल में हर वर्ग के लिये काम किया है। चार साल में कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, आदिवासी हर वर्ग के सशक्तिकरण के लिये काम किया है।

Advertisement

भाजपा के रमन राज में भ्रष्टाचार और चंद लोगों के लिये सरकार चल रही थी। 15 साल भ्रष्टाचार और वायदा खिलाफी का दौर था। आज छत्तीसगढ़ में न्याय का दौर चल रहा किसान मजदूर, आदिवासी सभी के साथ न्याय हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरकार के काम और संगठन का मजबूती से हम आने वाले चुनाव में जायेंगे। हम पहले बूथ स्तर पर गये है 23737 बूथों में हमारी कमेटियां काम कर रही है।

Advertisement
Advertisement

संगठन बन गये है हम लोग जनवरी मार्च से ट्रेनिंग प्रोगाम भी कर रहे हैं। हम 2023 और 2024 की तैयारी कर रहे है। 26 जनवरी से हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से बूथों तक घर-घर जायेंगे। 2023-24 में अच्छे रिजल्ट आयेंगे।

Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण को लटकाने के पीछे भाजपा का षडयंत्र है। सब को पता है इसमें भारतीय जनता पार्टी इसमें राजभवन की आड़ लेकर के राजनीति कर रही है। इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

Advertisement

पिछले बार 14 सीटो पर भाजपा चुनाव में सिमटी थी। इस बार उससे भी कम सीटो पर जीतेगी। छत्तीसगढ़ की जनता जानती है भाजपा ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ की जनता का हक और अधिकार भारतीय जनता पार्टी मारने का काम किया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजनांदगांव में कार्यसमिति की बैठक हो रही है भाजपा को मंथन करना चाहिये। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लगातार राजनांदगांव से चुनाव लड़ रहे है। राजनांदगांव जिलों के अधिकत्तर विधानसभा कांग्रेस ने जीता है। भाजपा का जो 15 साल सरकार में रहे अगर वहां के जनता की चिंता उन्होंने की होती तो ये दुर्गती नहीं होती।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button