देश

‘घर पर लहरा रहा BJP का झंडा’ ,सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप को कांग्रेस ने किया सस्पेंड…..

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अबोहर के विधायक व पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। पार्टी हाईकमान की ओर से जारी पत्र में लिखा गया कि उनके खिलाफ पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से शिकायत मिली थी।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्हें निलंबित करने के पीछे चार वजह बताई हैं। पत्र में लिखा है वह नियमित तौर पर पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हो रहे हैं। जब राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी, तो वह उसमें भी शामिल नहीं हुए थे।

Advertisement

संदीप जाखड़ पर आरोप है कि जिस घर में वह रहते हैं, उसकी छत पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है, जबकि कांग्रेस पार्टी का कोई झंडा वहां नहीं है। इसके अलावा कहा गया है कि वह कांग्रेस पार्टी व पार्टी के राज्य प्रधान के खिलाफ बोलते हैं। पत्र में कहा गया कि संदीप जाखड़ सार्वजनिक तौर पर अपने चाचा व भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ का बचाव करते हैं।

Advertisement

इन सभी चीजों पर विचार करने के बाद हाईकमान ने यह कार्रवाई की है। पत्र की कॉपी कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणूगोपाल, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वडिंग व पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को भेजी गई है।

सुनील जाखड़ मेरे राजनीतिक गुरु: संदीप जाखड़
विधायक संदीप जाखड़ ने अपने निलंबन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सुनील जाखड़ उनके चाचा ही नहीं, उनके राजनीतिक गुरु भी हैं। जाखड़ ने कहा कि उन्हें निलंबित करने से पहले पार्टी ने न उन्हें कोई नोटिस दिया और न ही उनसे बात की।

उन्होंने कहा कि चाहे जो भी बात रही हो, मगर पार्टी आलाकमान को तो उनसे बात करनी चाहिए थी। जाखड़ ने निशाना साधते हुए कहा, ‘इस प्रकरण से साफ है कि कांग्रेस में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।’

अबोहर से कांग्रेस विधायक हैं संदीप जाखड़
संदीप जाखड़ पंजाब के फिरोजपुर जिले की अबोहर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस साल मई में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। संदीप जाखड़ पर पार्टी लाइन से हटकर अलग बयानबाजी करने लगे थे। साथ ही, जाखड़ के सरकारी आवास पर बीजेपी का झंडा लगे होने की बात पर पंजाब कांग्रेस के नेता लगातार सवाल उठा रहे थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button