देश

आदेश गुप्ता ने दिल्ली BJP अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, MCD चुनाव में हार के बाद लिया फैसला

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली :  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में पिछले 15 साल से काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पत्ता साफ हो गया है। बीते सात दिसंबर को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप) ने बहुमत हासिल कर लिया।

जेपी नड्डा ने स्वीकार किया इस्तीफा
एमसीडी में हार को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज यानी रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुप्ता ने इस्तीफा देकर एमसीडी चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार आदेश गुप्ता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा दे दिया है। नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

MCD चुनाव में 104 सीटें ही जीत पाई थी BJP
उल्लेखनीय है कि सात दिसंबर को आए चुनाव नतीजों में एकीकृत नगर निगम के 250 वार्डों में से भाजपा 104 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। एमसीडी चुनाव में भाजपा आदेश गुप्ता के इलाके में भी सीटें नहीं निकाल पाई थी। इसके बाद से दिल्ली भाजपा पर सवाल उठ रहे थे।

कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर नए अध्यक्ष की दौड़ में
आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद कपिल मिश्रा और गौतम गंभीर को नए अध्यक्ष पद की दौड़ में माना जा रहा है।वहीं, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button