रायपुर

कांग्रेस का दावा… 2023 के विधानसभा चुनाव में, मौजूदा 14 सीटें भी नहीं बचा पाएगी भाषण भाजपा..!

(शशि कोन्हेर) : रायपुर भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बयान में अहंकार

Advertisement

और प्रदेश की जनता का अपमान झलक रहा है। अगर श्री ओम माथुर कहते हैं कि छत्तीसगढ़ उनके लिए चुनौती नहीं है। मतलब साफ संकेत भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा 14 सीटें भी नही बचा पायेगी। ओम माथुर के पहले जितने भी प्रभारी आए सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किसान होना और सरकार के किसान हितैषी जनकल्याणकारी नीतियों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया। कई बार भाजपा के प्रदेश प्रभारीयो ने सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार किया प्रदेश के मुख्यमंत्री का किसान होना भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। ओम माथुर को पता है कि भाजपा ना तो जनता के बीच में है ना उनके पास कोई नेता है ना उनके पास कोई नीतियां है।

Advertisement
Advertisement

लगातार 15 साल तक चली भाजपा सरकार की कारगुजारियों से जनता का विश्वास खो चुकी भाजपा छत्तीसगढ़ में कभी सिर उठाकर राजनीति नहीं कर पाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल मायने में ओम माथुर के लिए सबसे बड़ी चुनौती अगर कोई है तो भाजपा के संगठन के भीतर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे जैसे कई कद्दावर नेता हैं। जिसको सीधा करने के फिराक में भाजपा के कई प्रदेश प्रभारी यहां से अलविदा हो चुके हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button