रायपुर

नहीं बदले जायेंगे मोहन मरकाम, सैलजा ने कहा

Advertisement

Advertisement
Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर। सूबे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की अटकलों को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने शिगूफा करार दिया है। सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है, ऐसे में किसी परिवर्तन की कोई भी आवश्यकता नहीं है। राज्यों में इस तरह की सियासी शिगूफे उड़ते रहते हैं, जिस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।

Advertisement


दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद यह संकेत दिया था कि संगठन मेें बदलाव होगा। इसके बाद राजनीतिक गलियारे मेें यह चर्चा शुरू हो गई कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को बदला जाएगा।
सैलजा ने कहा कि प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने जिन मापदंडों को तय कर प्रदेश के लोगों के हित में काम किया है, संगठन उन्हीं योजनाओं को लेकर प्रदेश में काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इसे ही आधार बनाकर आगे बढ़ेगी और फिर सत्तासीन होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button