छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने लगाया RSS पर वैमनस्यता फैलाने का आरोप… देश संघ के चरित्र से वाकिफ.. धनंजय सिंह ठाकुर

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : कांग्रेस के नेताओं के आरएसएस की शाखाओं में आकर संघ को समझने की संघ प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शाखा में जाकर संघ को समझने की जरूरत नहीं।

Advertisement

बिना शाखा में गये सारा देश जानता है कि संघ की नीति में विभाजनकारी गतिविधियां और देश की एकता अखंडता के विरूद्ध विचारों का रोपड होता है। संघ अपने शाखा में स्वयं सेवकों को लाठी भांजना सिखाता है। लाठी भांजना हिंसा का प्रतीक है। कांग्रेस गांधी के विचारों को अंगीकार करने वाली पार्टी है। संघ लाठी के माध्यम से विद्वेष और हिंसा को प्रचारित करती है।

Advertisement
Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहन भागवत बताये आरएसएस की ऐसी क्या विचारधारा है जिसे शाखा में जाने से ही पता चलेगा? ऐसा क्या कारण है कि आरएसएस अपनी शिक्षा और विचारधारा को सिर्फ शाखा तक ही सीमित रखा है? आम जनता से दूर रखा है? कांग्रेस की गांधीवादी विचारधारा पूरा देश में प्रवाहित हो रही।

Advertisement

पूरा विश्व गांधीवादी अहिंसा की विचारधारा को मानता है, पर संघ की विचाराधारा शाखा तक सीमित है। असल में संघ की विचारधारा तोड़ने-फोड़ने वाली है। नफरत फैलाने वाली है। इसलिए शाखा से बाहर नहीं निकल पायी इसलिए संघ प्रमुख को बैठक भी गोपनीय करनी पड़ती है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ अपने शाखा में कूपमंडूकता को बढ़ावा देता है। संघ संकीर्ण मानसिकता का पोषक है। मिसाईल और परमाणु के युग में संघ लाठी के आधार पर विश्वविजय की हास्यास्पद परिकल्पना करता है। संघ बहुसंख्यक जनता में अल्पसंख्यको का भय पैदा कर अपने राजनैतिक हितों को पूरा करता है। संघ हिन्दुओं के उत्थान की बात करता है।

लेकिन कभी भी संघ के द्वारा रोटी, कपड़ा, मकान के लिये कोई बात नहीं की जाती है। संघ के किसी नेता ने बेरोजगारी, अशिक्षा तथा महंगाई के लिये कोई आवाज नहीं उठाया। संघ का जनसरोकारों से कोई नाता नहीं रहा। कहने को संघ खुद को गैर राजनैतिक दल कहता है लेकिन जमीनी स्तर पर वह भाजपा के राजनैतिक उत्थान के लिये योजना बनाता है उसी के लिये काम करता है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button