छत्तीसगढ़

भानूप्रतापपुर उपचुनाव के बाद डॉ रमन सिंह पांचवी बार लेंगे हार की नैतिक जिम्मेदारी-कांग्रेस

(शशि कोन्हेर) : रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के नामंकन के साथ ही भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस के जीतने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। भानूप्रतापपुर जीत के साथ कांग्रेस 4 साल में 5 उपचुनाव जीतने का रिकार्ड बनायेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भानूप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद पांचवी बार उपचुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे।

Advertisement

बीते 4 साल में प्रदेश में विधानसभा के चार उपचुनाव हुए चित्रकोट दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ एवं नगर निगम नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव हुए। जिसमें भाजपा को मुहँ की खानी पड़ी थी। अब भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में भी भाजपा की करारी हार होगी।

Advertisement
Advertisement


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अब ट्विटर के नेता बन गये है।आम जनता किसान मजदूर महिलाओं से उनका कोई सरोकार  नहीं रहा है। सुबह सोकर उठते हैं और अपने पीआर कंपनी से एक बाइट बनाते हैं और बाइट को जारी कर फिर सो जाते हैं। ट्विटर में झूठ फरेब की राजनीति करते है और उसी झूठ फरेब में खुद भी फंस जाते हैं।

Advertisement

और भाजपा ने भी डॉ रमन सिंह को अब ट्विटर और सोशल मीडिया तक ही सीमित रखा है। जब कोई झूठ बोलना हो, फर्जी आंकड़े जारी करना हो.. तब रमन सिंह को भाजपा याद करती है क्योंकि झूठ बोलने में रमन सिंह जी को महारत हासिल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button