बिलासपुर

गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया….

Advertisement

बिलासपुर – गांधी जयंती के  शुभ अवसर पर सेंट जेवियर हाई स्कूल व्यापार विहार बिलासपुर  के साला परिवार द्वारा  स्वच्छता कार्यक्रम रखा गया l कार्यक्रम का शुभारंभ  विद्यालय की प्राचार्य  श्री  मति सुप्रिया एपी  ने  महात्मा गांधी के छाया चित्र पर  माल्यार्पण एवं  दीपक  प्रज्वलित कर किया l उन्होंने अपने उद्बोधन में  गांधी  गांधी जी के  बताए मार्ग पर चलने के लिए   कहा। इस कार्यक्रम के तहत  विद्यालय के छात्र छात्राओं  एवं शिक्षकों ने  विद्यालय परिसर  के  आसपास व  निकट के सड़क एवं चौराहे की  साफ- सफाई की गई। डंप किए गए कचरे एवं  कूड़ा करकट को साफ किया गया।

Advertisement
Advertisement

कीटनाशक पाउडर व दवाई का  छिड़काव किया गया l स्काउट गाइड के छात्रों के साथ  छात्रों ने  अपने हाथों में झाड़ू , बेल चावा फावड़ा लेकर  कूड़ा कचरा उठाए  तथा  सड़क व आसपास फल फूल रहे  घास फूस एवं  गंदगी की सफाई किए l इसमें विद्यालय की उप प्राचार्य  सुश्री  शाइस्ता बेगम , प्रधान अध्यापिका  श्रीमती रंजना बहादुर  तथा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने  स्वच्छता बनाए रखने की शपथ लिए  एवं कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाएं l  नगर निगम सफाई कर्मचारियों को  विद्यालय की ओर से  स्वल्पाहार  दिया गया  तथा उन्हें इस स्वच्छता कार्य के लिए  उपहार   देकर सम्मानित किया गया l

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button