देश

BREAKING : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार.. जेपी नड्डा ने किया ऐलान

(शशि कोन्हेर) : पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ देश के अगले उप राष्‍ट्रपति होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।

Advertisement

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी।

Advertisement
Advertisement

भाजपा ने इस बार भी उप राष्‍ट्रपति के चुनाव में चौंकाया है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला के नाम भी चर्चा में थी।
इसके बाद 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले सभी भाजपा सांसदों की एक और बैठक होगी।

Advertisement

जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के यशवंत सिन्हा पर स्पष्ट बढ़त है। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू के बाद राजनीतिक दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या भाजपा पार्टी अब उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने रैंक से अधिक अनुभवी चेहरे का चुनाव करेगी।

Advertisement


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button