बिलासपुर

नाबालिक लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला हुआ गिरफ्तार

(विजय दानिकर) : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 जुलाई 2022 को प्रार्थीया ने (नाबालिक) थाना में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम धौंरामुड़ा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर का रहने वाले यामेश कुमार मरकाम से उसकी पिछले 02 वर्ष से दोस्ती है। 

वो हमेशा प्रार्थीया से शादी करूंगा कहता रहा और यामेश दिनांक 20 मार्च 2022 से शारीरिक शोषण करता रहा।  शादी की बात बोलने पर यामेश द्वारा मना किया जा रहा है। इस रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

इस दौरान विवेचना के थाना रतनपुर पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो निर्देशन में  आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

यामेश कुमार मरकाम पिता सत्यनारायण मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी धौंरामुड़ा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button