देश

बॉलीवुड एक्ट्रेस, परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता, राघव चड्ढा ने गुपचुप कर ली सगाई, अब इस दिन लेंगे सात फेरे

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा कथित तौर पर AAP सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। राघव और परिणीति को एक बार नहीं बल्कि कई बार साथ देखा गया है। कभी एयरपोर्ट पर मिलते हुए तो कभी डिनर डेट पर जाते हुए। यही कारण है कि मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक तरफ जहां दोनों की डेटिंग की खबरों पर मुहर नहीं लगी है। वहीं दूसरी तरफ ये खबर आ रही है कि राघव और परिणीति का रोका हो गया है।

Advertisement
Advertisement

कब होगी शादी?
इंडिया टूडे की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति ने बेहद ही प्राइवेट तरीके से रोका कर लिया है। उनके रोके में महज परिवार के कुछ लोग शामिल हुए थे। सूत्र ने ये भी कहा कि इस वक्त दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं। इसलिए दोनों ने अक्टूबर के महीने तक शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।

Advertisement

परिणीति की शादी में शामिल हो सकती हैं प्रियंका चोपड़ा
दिलचस्प बात ये है कि परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अक्टूबर के महीने में भारत का दौरा करने वाली हैं। दरअसल, इस साल 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है और प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म फेस्टिवल की चेयरपर्सन हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की शादी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि, अभी तक इन खबरों पर न ही परिणीति चोपड़ा और न ही राघव चड्ढा का बयान सामने आया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button