अम्बिकापुर

भाजपा कार्य समिति की बैठक सम्पन्न विधानसभा चुनाव मिशन 2023 पर हुई गहन चर्चा…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर ( सरगुजा) – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक 30 नवंबर दिन बुधवार को कुंवरपुर जलाशय के रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह और जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे अनुराग सिंह देव, अनिल सिंह मेजर, राजेश अग्रवाल, अभिमन्यु गुप्ता, अखिलेश सोनी, दिनेश साहू तथा जिला के भाजपा पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता महान विभूति पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र में धूप दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पाहार अर्पित किया गया। नारेबाजी के साथ बैठक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता के द्वारा किया गया ।स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि– समस्त मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा मंडल प्रभारी और जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य आने वाले समय में विधानसभा चुनाव मिशन 2023 के मद्देनजर पोलिंग बूथ स्तर तक जाकर बुथ अध्यक्ष , सदस्यों तथा उनके सक्रिय भूमिका पर सतत निगरानी रखे। ताकि आने वाले समय में जमीनी कार्यकर्ताओं के बलबूते मिशन 2023 के चुनाव में विजय हासिल किया जा सके। साथ ही आने वाले समय में हम सबको एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने की जरूरत है। इसी कड़ी में भाजपा जिला के प्रभारी ज्योति नंद दुबे ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए साफ स्पष्ट शब्दों में कहा कि आने वाले समय में कमरकस लेना है किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी एवं कमजोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी‌। जिस व्यक्ति को जो जिम्मेदारी दी गई है वह अपनी जिम्मेदारी की निर्वहन बखूबी करें अन्यथा उसे जवाबदारी से मुक्त किया जाए। ताकि दूसरे सदस्य को उसकी जवाबदारी दिया जा सके। साथ ही पोलिंग बूथ स्तर के अध्यक्ष सचिव सदस्यों को किस तरह से प्रोत्साहित किया जाये इस पर गंभीरता से विचार करें जिससे पोलिंग बूथ जमीनी स्तर तक काम किया जा सके तथा भूतपूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं का भी मान सम्मान आने वाले चुनाव में हो ऐसी व्यवस्था बनाने पर विशेष जोर दिया जाये। उद्बोधन के अगले पायदान में भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा — अंबिकापुर विधानसभा में लगातार होने वाली हार को जीत में बदलने की जरूरत है। मिशन 2023 के होने वाले विधानसभा चुनाव में हार के इस क्रम को समाप्त करना है ताकि आने वाले समय में जीत का रसास्वादन किया जा सके। अनुराग सिंह देव ने अपने वक्तव्य मे भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा -आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हम सबको कमर कस लेनी चाहिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर पूरे लगन से कार्य करने की बात कही गई। इसी तारतम्य लखनपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह से जिला से हटकर जिला कार्य समिति के बैठक आयोजन की दायित्व हमें दिया गया था उसके लिए हम
समस्त जिला अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं। आने वाले समय में प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कंधे में कंधे मिलाकर चलने का संकल्प लेते हैं। आने वाले समय में सभी पोलिंग बूथ स्तर पर बेहतर कार्य करने पर जोर दिया गया। अखिलेश सोनी ने अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। जिला से पधारे तमाम वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में बूथ स्तर के कार्य एवं प्रभारियों को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। सभी वक्ताओं ने अपने व्याख्यान में मिशन 2023 में जीत दिलाने का विश्वास दिलाया गया। बैठक में पधारे तमाम वक्ताओं का आभार मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के द्वारा व्यक्त किया गया । आयोजित बैठक में जिला के तमाम भाजपा पदाधिकारी जमीनी कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button