बिलासपुर

धर्मांतरण का मुद्दा उठाने पर मुंह की खायेगी भाजपा, वह किसानों की बात करे : विनय शुक्ला


(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शुक्ला का कहना है कि किसानों के प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा उठाकर भारतीय जनता पार्टी वातावरण दूषित करने का काम कर रही है।
आज जारी एक बयान में शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों की चिंता करते हुए एक के बाद एक बड़े फैसले लिये हैं। इनमें कर्ज माफी, धान का समर्थन मूल्य, राजीव गांधी न्याय योजना, भूमिहीन किसानों के लिये भी न्याय योजना शामिल है। राज्य सरकार अंतिम छोरे के किसानों, भूमिहीन मजदूरों को नगद राशि देकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम कर रही है। बघेल को किसानों की चिंता इसलिये है कि वह स्वयं किसान हैं और 75 फीसदी निवासी किसानों की तकलीफ को समझते हैं। यह काम भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में बिल्कुल नहीं किया। यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़ में किसान, आदिवासी, अनुसूचित जाति के लोगों ने सब तरफ उसे नकार दिया है। इस सच्चाई को स्वीकार करने के बजाय वह धर्मांतरण के औचित्यहीन सवाल को चुनावी मुद्दा बनाना चाहती है। वे यह नहीं बताते कि कितने किसानों ने कांग्रेस कार्यकाल में धर्म या मत बदला। आंकड़े बता रहे हैं कि ज्यादा धर्म परिवर्तन भाजपा के शासन काल में हुआ। भाजपा को प्रतिपक्ष की भूमिका निभानी है तो वह किसानों की बात करे।

Advertisement

शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। यहां आपस में वैमनस्यता पैदा करने की कोशिश कभी भी सफल नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button