छत्तीसगढ़

पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक लेंने चार दिवसीय प्रवास पर रायपुर पधार रहे हैं, भाजपा के प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद ओम माथुर…विभिन्न समूहों में सभी से करेंगे चर्चा

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ओम माथुर 21 नवंबर को चार दिनी प्रवास पर प्रदेश की राजधानी रायपुर पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर पार्टी के सांसदों विधायकों,संगठन के पदाधिकारियों समेत मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग मैराथन बैठक में भाग लेंगे। इस बाबत मिली भरोसेमंद जानकारी के अनुसार श्री ओम माथुर 21 नवंबर को दोपहर लगभग 2:00 बजे रायपुर पधार रहे हैं।

Advertisement

उनके आगमन पर कार्यालय में कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष के द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके अगले दिन 22 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जिला प्रभारी सह प्रभारी पार्टी के जिला अध्यक्ष और दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक मंडल प्रभारी, प्रदेश महासचिव से सारगर्भित चर्चा और बातचीत की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

इसी दिन अर्थात दोपहर बाद शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सांसद विधायक और वरिष्ठता के क्रम में कोर कमेटी के पदाधिकारियों से व्यक्तिगत बातचीत की जाएगी। इसके 1 दिन बाद 24 नवंबर को शाम 7:30 बजे मोर्चा के राज्य पदाधिकारी और समस्त प्रकोष्ठ के संयोजक तथा समन्वयक से भेंट और विशद चर्चा करेंगे।

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के अंदरखाने प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर के आगमन और कार्यक्रम को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। और उसी के अनुरूप तैयारियां भी की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button