छत्तीसगढ़

राहुल जी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है – अटल श्रीवास्तव

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दी गई राहत को छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने सत्य की जीत बताया। अटल श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत हैं।

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी आम आदमी की आवाज हैं, इस देश के करोड़ो असहाय लोगों की आवाज बनकर उन्होंने संसद में आवाजा बुलंद की थी।  माननीय सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र में सवाल पूछने के जज्बे को जिंदा रखने का कार्य किया हैं। माननीय सुप्रीम न्यायालय का फैसला इतिहास में मिसाल कायम करेंगा।

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल जी को ही नहीं अवाम की आवाज को मजबूत किया हैं – अभय नारायण राय।
न्यायालल द्वारा राहुल जी के मामले में फैसला आने के पश्चात् प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हैं, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहने की लड़ाई हैं, आज पूरे देश को यह लगा कि न्याय आज भी जिन्दा हैं।

Advertisement

अडानी और मोदी के रिश्ते पर सवाल पूछते रहेंगे। लोकतंत्र में सवाल पूछने की आजादी को कोई दबा नहीं सकता। कांग्रेस और राहुल जी देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है। वर्तमान तानाशाह सरकार को यह समझना होगा कि राहुल जी और कांग्रेस लोकतंत्र में जनता की आवाज हैं, इसे दबाया या रोका नहीं जा सकता।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button