बिलासपुर

भाजपा ने जिले के सभी बूथों में पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण किया

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला के बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई।

Advertisement
Advertisement


मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे पं.दीनदयाल उपाध्याय जी.. उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर व्यापार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थापित उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के दौरान कही।

Advertisement


श्री कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.उपाध्याय जी की राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी रूचि रही, वे हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उन्होंने अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए पढाई पर पूरा ध्यान दिया। जब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की तो पं.दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। 1953 में डॉ.मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी पं.दीनदयाल जी के युवा कंधों पर आ गई, उन्होंने लगभग 15 वर्षो तक महासचिव के पद पर रहते हुए सेवा की।

Advertisement


14 वें वार्षिक अधिवेशन में उन्हें जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। उनका सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा, उन्होंने एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। श्री कौशिक ने कहा कि आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी उन्ही के आदर्शो विचारों एवं उनके बताये मार्गो पर चल रही है। हमें उनके आदर्शो विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। श्री कुमावत ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है।


इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, किशोर राय, जयश्री चौकसे, निर्मल कुमार जीवनानी, योगेश बोले, पल्लव धर, प्रवीर सेन गुप्ता, विनोद सोनी, राजेश सिंह, नारायण गोस्वामी, उमेश यादव, गोपी ठारवानी, राकेश तिवारी, कमल कौशिक, रोशन सिंह, संजय मुरारका, हरीश साहू, सन्नी केशरी, जगदीश साव, प्रसुन्न चतुर्वेदी, रजनी यादव, अभिषेक राज, जितेन्द्र अंचल, जवाहर बांधेकर, जितेन्द्र जांगड़े सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button