Uncategorized

पूजा में लीन आधा दर्जन महिलाओं की चेन उड़ाई, भीड़ ने दो महिला आरोपियों को पकड़ा

(शशि कोन्हेर) : गरीबनाथ धाम मंदिर में सोमवार को लगभग दस बजे पूजा करते समय आधा दर्जन से अधिक महिलाओं की चेन चोरों ने उड़ा लिया। चोरों ने सबसे अंत में रामबाग की एक महिला को अपना निशाना बनाया।

वह मंदिर में पूजा कर रही थी। उसका बेटा पीछे था। उसी समय उसे चेन खींचे जाने का आभास हुआ। उसकी हाथ गर्दन पर गई तो चेन व लाकेट टूट कर नीचे गिर गया।चेन खींच रही महिला ने उसे अपनी पैर से दबा दिया। चेन व लाकेट दबाते रामबाग की महिला का बेटा देख लिया। इसके बाद महिला व उसका बेटा शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने दो महिलाओं को पकड़ लिया।

लोगों ने आरोपी महिलाओं को पीटा
उनके पास से चेन व लॉकेट व टूटा हुआ भाग मिला। जबकि गिरोह में शामिल तीन-चार अन्य महिलाएं भाग निकली। पकड़ में आई दोनो महिलाओं की लोगों ने जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि शुरू में दोनों अपना नाम व पता गलत बता रही थी। नगर थाना में लाकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसकी पहचान सकरा थाना के ढोली तितिलया गांव की रूबी देवी व शीला देवी के रूप में हुई है। रूबी का पति रिक्शा चलाता है ,वहीं शीला का पति पलदार है।

दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वह पहली बार मंदिर में पूजा करने आई थी, लॉकेट गिरा हुआ मिला। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि चेन छीने जाने की लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है। चाेरी करने वाले का मंदिर में चस्पा किया जाएगा पोस्टर

इससे पहले भी गरीबनाथ धाम मंदिर में चेन उड़ाते सारण जिला के छपरा की आधा दर्जन महिलाएं गिरफ्तार की गई थी। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि मंदिर में पूजा करने आने वालाें को चोरों के बचाने के लिए जागरुक किया जा जाएगा।

चेन या अन्य समान चोरी करते पकड़े गए चोरों का बड़े साइज में फोटो मंदिर व आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। इससे मंदिर में पूजा करेन आने वाले सतर्क हो जाएंगे। पहचाने जाने के भय से ये महिलाएं भी मंदिर में नहीं आएगी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button