भिलाई

फ्लाईओवर पर ट्रक से टकराकर, नीचे गिरी बाइक, चार की मौत..!

दुर्ग – दुर्ग में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। फ्लाईओवर से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा फ्लाईओवर से नीचे गिरे ट्रक में बुरी तरह से फंसे ट्रक ड्राइवर की बॉडी को बाहर निकाला गया। मृतक तीनों ही युवक तकिया पारा दुर्ग के बताए गए हैं। ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया और ब्रिज के नीचे गिर गए। हादसा धमधा नाका ओवब्रिज में हुआ है। धमधा फ्लाई ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। घटना में दोनों ब्रिज के ऊपर से नीचे गिर गए।

Advertisement

घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्ग की ओर से तीन बाइक सवार धमधा ओवरब्रिज की ओर आ रहे थे। सामने से ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्ग की तरफ आ रहा था। ट्रक चालक ने बाइक सवारों को अपने चपेट में ले लिया। तीनों बाइक और ट्रक फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे गिर गया। मामले में धमधा पुलिस शव को रात में मरचुरी में रखवा दिया है। ट्रक फ्लाई ओवरब्रिज के नीचे गिरने से बाइक अन्य वाहन दब गया है।

Advertisement
Advertisement

मृतकों में अमन, साहिल और तौशिफ का नाम सामने आया है। ट्रक करीबन 15 से 20 मीटर तक रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज के नीचे खड़े पिकअप वाहन के ऊपर जा गिरा। घटना में बाइक सवार तीनों ही युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।पुलिस ने सभी युवकों की शवों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

जबकि नीचे गिरने से ट्रक एवं पिकअप वाहन बुरी तरह से फंस गए थे। बड़ी मुश्किल से करीबन 4 घंटे की मशक्कत के बाद अंदर फंसे चालक के शव को बाहर निकाला गया

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button