भिलाई

जिस बंगले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ठहरे थे आज वहीं पड़ा ईडी का छापा…पढ़ें पूरी खबर

(शशि कोन्हेर) : भिलाई – जानकार बताते हैं कि, आईएएस अंबलगन पी. के भिलाई 32 बंगला स्थित जिस बंगले में ईडी ने छापा मारा है, वो बंगला एक समय में भिलाई स्टील प्लांट का गेस्ट हाउस हुआ करता था।

जानकार बताते है कि, 16 दिसंबर 1957 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू अपने 14 वर्षीय नाती राजीव गांधी और बर्मा के तत्कालीन प्रधानमंत्री, उनके के साथ भिलाई आए थे तब तीनों इसी बंगले में ठहरे थे।

बाद फिर 4 फरवरी 1959 को तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद भिलाई आए थे वे भी इसी बंगले में ठहरे थे। अब इस बंगले में ईडी का छापा, भिलाई में यह रोचक तथ्य भी खूब चर्चा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button