भिलाई

पत्नी की हत्या के बाद, नाले में शव फेंक कर 4 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : दुर्ग – 4 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव नाले में फेंक कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में दुर्ग जिले की जामुल पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 26 मई 2019 को जामुल थाना क्षेत्र फौजी नगर गंगा इंजीनियरिंग के सामने स्थित पुलिया के नीचे नाले में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी।

Advertisement
Advertisement

30 से 35 वर्ष उम्र की इस महिला की हत्या कर उसकी लाश कंबल में लपेट कर नाले के नीचे फेंक दी गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 376 और 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस को यह जानकारी हुई कि नाले में मिला शव रजनी देवांगन नामक महिला का है। जो शारदा पारा कैंप 02 छावनी में रहा करती थी।

Advertisement

जांच पड़ताल के दौरान इस प्रकरण के एक सह अभियुक्त सूरज देवांगन को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन हत्या की इस वारदात में शामिल मृतिका का पति लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन घटना दिनांक से फरार था। जिस की पतासाजी की जा रही थी। हत्या जैसे गंभीर अपराध के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने पर मुखबिर से जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी लोकेश देवांगन शारदा पारा तलाब के पास देखा गया है।

Advertisement

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन द्वारा स्टाफ को साथ ले जाकर 4 साल से फरार लोकेश्वर उर्फ लोकेश देवांगन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने वारदात करने की बात स्वीकार की और उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू तथा लोहे का वजनी पाईप बरामद किया गया। और आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button