देश

मेरठ में बड़ा हादसा…..रैपिड रेल स्टेशन का स्लैब गिरा, आठ मजदूर दबे

(शशि कोन्हेर) : यूपी के मेरठ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल निर्माण कार्य के दौरान शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यों के दौरान तड़के तीन बजे एक स्लैब भरभरा कर गिर गया। इस घटना में आठ मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। आननफानन में सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एनसीआरटीसी ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है।

Advertisement


एनसीआरटीसी के अनुसार शताब्दीनगर स्टेशन के निर्माण कार्यो के अंतर्गत कंपनी एलएंडटी की ओर से स्लैब डालने का कार्य रात 12 बजे से तड़के तीन बजे तक कराया जा रहा था। इसी दौरान आज तड़के तीन बजे टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा। इस कार्य में लगे 8 मजदूर मलबे में दब गए। इनमें से दो मजदूरों को चोटे आई हैं। आनन-फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

Advertisement
Advertisement

घायल दो मजदूरों को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के अंदर गिरा। इस कारण सेफ्टी बैरीकेडेड एरिया के बाहर किसी को चोट नहीं आई। गिरे हुए टेम्पररी सपोर्ट स्ट्रक्चर और मैटिरियल को हटाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। दिल्ली से मेरठ और मेरठ से दिल्ली जाने का दोनों मार्ग खुला हुआ है और सामान्य यातायात चल रहा है। इस घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति बनाई गयी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button